
ताप्ती सेवा समिति, बुरहानपुर बलिदान दिवस पर रानी लक्ष्मीबाई सम्मान से श्रीमती मीनाक्षी जी और नीलम दुबे जी को सम्मानित किया।
ताप्ती सेवा समिति, बुरहानपुर बलिदान दिवस पर "रानी लक्ष्मीबाई सम्मान" से सम्मानित हुईं श्रीमती मिनाक्षी करंकार और नीलम दुबे
रिपोर्टर
भगवानदास शाह
जिला बुरहानपुर मध्यप्रदेश ✍️
बुरहानपुर, दिनांक 17 जून 2025:
वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की पुण्यतिथि एवं बलिदान दिवस के अवसर पर ताप्ती सेवा समिति, बुरहानपुर द्वारा आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में श्रीमती मिनाक्षी करंकार और नीलम दुबे को "रानी लक्ष्मीबाई सम्मान" से सम्मानित किया गया।
श्रीमती मिनाक्षी करंकार वर्तमान में पुलिस विभाग में सेवारत हैं। जीवन की कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने हार नहीं मानी। उनके पति का असमय निधन हो जाने के बाद, उन्होंने न केवल अपने परिवार को संबल प्रदान किया बल्कि स्वयं पुलिस विभाग में सेवा ग्रहण कर स्वाभिमान और आत्मबल के साथ जीवन की जिम्मेदारियों को निभाया। उनका जीवन साहस, संघर्ष और प्रेरणा का प्रतीक है।
प्रमुख रूप से उपस्थित थाना प्रभारी सीताराम सोलंकी ने जानकारी देते हुए बताया श्रीमती नीलम दुबे शहर में होने वाले कार्यक्रम और गतिविधि पर निगरानी रखती है, वहीं मिनाक्षी करंकार शहर में लगे कैमरों के माध्यम से शहर में होने वाली हर घटना पर ध्यान रखती है। बहूत अहम जिम्मेदारियां का बखूबी निर्वहन कर रहे हैं, जो प्रशंसनीय है।
इस अवसर निगम अध्यक्ष अनिता अमर यादव व्दारा पर उन्हें सम्मान पत्र, शाल तथा श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें रानी लक्ष्मीबाई जैसी नारी शक्ति के प्रतीक रूप में उनके साहस, सेवा और समाज के प्रति योगदान के लिए प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में ताप्ती सेवा समिति की अध्यक्षा श्रीमती सरिता भगत, उपाध्यक्ष प्रेमलता सांकले,सचिव श्री धर्मेन्द्र भाई सोनी मंसूर भाई सेवक, किशन चौहान, अभय बालापुरकर, अताउल्लाह खान, अजय राठौर, घीसुलाल सुखवानी सहित अनेक गणमान्य नागरिक, महिला कार्यकर्ता, समाजसेवी एवं युवा वर्ग उपस्थित थे। वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में श्रीमती करंकार दुबे के संघर्ष और समर्पण की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
धन्यवाद व्यक्त करते हुए विजय राठौर ने कहा ताप्ती सेवा समिति का यह प्रयास है कि समाज में कार्य कर रही ऐसी नारी शक्तियों को पहचान दी जाए, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बन सकें।
सम्पर्क:
ताप्ती सेवा समिति, बुरहानपुर