logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बरेली में BJP झंडा लगी कार से नाबालिग ने किया खतरनाक स्टंट, सैम मैसी ने X पर उठाई आवाज़

बरेली में BJP झंडा लगी कार से नाबालिग ने किया खतरनाक स्टंट, सैम मैसी ने X पर उठाई आवाज़

बरेली।
जनपद बरेली के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक नाबालिग युवक द्वारा खुलेआम स्टंटबाज़ी का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में युवक को काली रंग की कार, जिस पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का झंडा लगा हुआ है, से गेट खोलकर स्टंट करते हुए देखा गया। यह घटना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि सड़क पर चल रहे लोगों की जान को भी खतरे में डालती है।

इस घटना पर भीम आर्मी जिला उपाध्यक्ष सैम मैसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर कड़ा रुख अपनाते हुए मांगलवार सुबह करीब 12 बजे ट्वीट किया:

> #बरेली PS- कोतवाली क्षेत्र में BJP झंडा लगी कार से नाबालिग युवक ने कार का गेट खोल कर किया स्टंट। @uptrafficpolice महोदय, यह युवाओं में फेमस होने का जोश जान को खतरे में डालने से कम नहीं है। @bareillypolice व @bareillytraffic तत्काल संज्ञान लें व कार्रवाई सुनिश्चित करें।



सैम मैसी के इस ट्वीट के बाद आम जनता और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी इस तरह की घटनाओं पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि यदि ऐसे मामलों पर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो अन्य युवक भी इसे प्रेरणा मानकर जानलेवा स्टंट कर सकते हैं।

अब देखना यह होगा कि बरेली पुलिस व ट्रैफिक विभाग इस वायरल वीडियो पर कितनी तेज़ी से संज्ञान लेकर कार्रवाई करते हैं।

161
1995 views

Comment