logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विश्व रक्तदाता दिवस पर ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट एटा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन, पत्रकारों ने किया रक्तदान

एटा। शनिवार दिनांक 14 जून 2025 विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट उत्तर प्रदेश, जनपद एटा द्वारा एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्टेट जनरल सेक्रेटरी अमोल चंद्र श्रीवास्तव के निर्देशन एवं जिलाध्यक्ष अमित कुमार आर्य के नेतृत्व में मेडिकल कॉलेज एटा स्थित ब्लड बैंक में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का उद्घाटन मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या डॉ. श्रीमती रजनी पटेल द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ के पदाधिकारियों सहित कई पत्रकारों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।
रक्तदान करने वालों में प्रमुख रूप से शामिल रहे: अमोल चंद्र श्रीवास्तव (स्टेट जनरल सेक्रेट्री, ग्रामीण पत्रकार संघ यूपी), अमित कुमार आर्य (जिलाध्यक्ष, एटा), रियाज अब्बास (मीडिया प्रभारी, एटा), मुहिब अहमद (मीडिया प्रभारी, एटा), मोहम्मद ताहिर (पत्रकार), अंकुर गुप्ता, अमित गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे हैं।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ श्रीमती रजनी पटेल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी, अन्य वरिष्ठ चिकित्सक व स्टाफ कर्मी वरिष्ठ पत्रकार राजू उपाध्याय आदि लोग उपस्थित रहे और सभी रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि "रक्तदान महादान है। रक्तदान किसी के लिए जीवनदान होता है और जीवनदान से बड़ा कोई दान नहीं है।" ग्रामीण पत्रकार संघ की यह पहल समाज के लिए प्रेरणास्पद है।

121
3596 views

Comment