logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हत्या के प्रयास के मुकदमे से सम्बन्धित 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 01 अवैध तमंचा व कारतूस बरामद

हाथरस।हसायन। विवेक पुत्र रामवीर निवासी खेडिया कला थाना हसायन जनपद हाथरस द्वारा थाना हसायन पर सूचना दी गयी कि अभियुक्तगण द्वारा वादी अपने परिवार के साथ अपने खेत पर काम कर रहा था इसी दौरान अभियुक्तगण द्वारा गाली गलौज करते हुए मारपीट की व जान से मारने की नियत से तमंचा से फायर किया । जिसके सम्बन्ध में वादी की प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना हसायन पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया ।
पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा उक्त घटना को गंम्भीरता से लेते हुए अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना हसायन को निर्देशित किया गया । जिसके क्रम में थाना हसायन प्रभारी अवधेश जादौन व पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए हत्या के प्रयास से सम्बन्धित अभियोग में 01 अभियुक्त राहुल पुत्र गिरीश कुमार निवासी खेड़िया कलां को गिरफ्तार किया गया है । जिसके कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 01 जिंदा व 01 खोखा कारतूस बरामद हुए है । अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना हसायन पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

157
6553 views

Comment