logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

धरना प्रदर्शन आगरा 22 जून 2025

हमारे अपने सभी सम्मानित जागरूक एवं मानवतावादी बहुजन विचारधारा के संघर्षशील साथियों को अवगत कराना है कि दिनांक 22 जून 2025 दिन रविवार समय प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक कार्यक्रम स्थल- भीम वाटिका डिफेंस स्टेट कॉलोनी बुंदू कटरा देवरी रोड, आगरा-1

भारत देश की जनता को मुफ्त-राशन की नहीं बल्कि शिक्षा का राष्ट्रीयकरण कर समान शिक्षा प्रणाली के आधार पर फ्री-आवासीय शिक्षा व्यवस्था एवं शासन स्तर से उच्च स्तर की बेहतर फ्री-चिकित्सा और "नशामुक्त भारत" एवं समान रूप से बगैर भेदभाव के पक्षपात रहित न्याय एवं सुरक्षा, रोजगार, यातायात के साधनों की दरकार है।

प्रिय बन्धुओं आप सभी को सादर अवगत कराना है कि बहुजन समाज परिषद् के तत्वावधान में दिनांक 26 मई 2025 को आगरा के जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदया, माननीय प्रधानमंत्री महोदय, माननीय अध्यक्ष राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, महामहिम राज्यपाल महोदया एवं माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश सरकार को सम्बोधित ज्ञापन दिया गया था उसी क्रम में संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक आधार पर देश भर के सभी नागरिकों के बच्चों (नौनिहालों) के भविष्य निर्माण हेतु एक दिवसीय विशाल धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया है जिसमें कि आप सादर आमन्त्रित हैं।
बहुजन हिताय-बहुजन सुखाय
जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी भागीदारी
जय भीम-जय भारत-जय कांशीराम-जय बहुजन समाज
दिनेश कुमार गौतम राष्ट्रीय अध्यक्ष-बहुजन समाज परिषद्

126
5237 views

Comment