logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गिरिडीह में सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल, इलाज और मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

गिरिडीह के गांडेय प्रखंड अंतर्गत कारी पहाड़ी निवासी मुकेश कुमार बीती रात मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बेरगी के पास सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए धनबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

परिजनों के अनुसार, घटना उस वक्त हुई जब ट्रेलर से ट्रैक्टर उतारा जा रहा था और इसी दौरान मुकेश की बाइक की टक्कर ट्रक से हो गई। हादसे के बाद आज शाम बड़ी संख्या में ग्रामीण ट्रैक्टर शोरूम पहुंचे और इलाज का खर्च उठाने एवं मुआवजे की मांग करने लगे।

मौके पर मुफ्फसिल थाना पुलिस पहुंची और आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने मामले की जांच और उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

परिजनों का कहना है कि मुकेश एक गरीब परिवार से हैं और घर के इकलौते कमाने वाले सदस्य हैं। ऐसे में परिवार को न्याय और सहायता की आवश्यकता है।

113
3337 views

Comment