logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

व्यक्ति निर्माण में संघ की भूमिका - गमेति

विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय नाथद्वारा में नवीन आचार्य दीदी अभ्यास वर्ग के वंदना सभा के नवे दिन आज राष्ट्रिय स्वयंसेवक संघ चित्तौड़ प्रांत के सह कार्यवाह, सचिव जनजाति समिति राजस्थान नारायण लाल गमेति ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मूल संघठन विश्व पटल पर है। 1925 संघ स्थापना से लेकर अब तक स्वयंसेवको ने विभिन्न कार्य चाहे वह प्लेग महामारी, कच्छ का भूकंप अहमदबाद प्लेन क्रेश में सेवा में तत्पर रहे। डॉ. हेडगेवार ने कभी गुलामी की दासता को स्वीकार नहीं किया। चिकित्सक की डिग्री मिलने पर ब्रह्मदेश मे डॉक्टर की नौकरी अस्वीकार कर दी। ऐसे डॉ. जी ने सँघ की स्थापना से हिंदू समाज को एकत्रित करने का कार्य किया जो आज विशाल वट वृक्ष के रूप में खड़ा है। महात्मा गाँधी,डॉक्टर अंबेडकर जी ने संघ कार्य की भूरि भूरि प्रशंषा की थी। आज वर्तमान मे संघ को शताब्धि वर्ष मे युवा,प्रौढ़ स्वयंसेवक समय दे रहे है। इससे पूर्व विविध कार्यक्रम आयोजित हुए जिसमे वंदना अभ्यास केसरीमल पांड्या, विद्यालय के दायित्व कियांवयन कैसे राजेश चोबिसा ने चर्चा ली। स्वागत परिचय ने किया। कार्यक्रम मे विनोद पांडे, महेंद्र सिंह, उदयराम, तुलसीराम, चुन्नीलाल उपस्थित रहे, भाव गीत नवनीत श्रीमाली ने प्रस्तुत किया। उक्त जानकारी कार्यक्रम संयोजक उदयलाल पालीवाल ने दी।

211
2503 views

Comment