logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

संगठन विस्तार को लेकर अखिल​ भारतीय​ हिंदू​ महासभा​ ने की बैठक,नवीन गुप्ता जिला अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ नियुक्त*

*संगठन विस्तार को लेकर अखिल​ भारतीय​ हिंदू​ महासभा​ ने की बैठक,नवीन गुप्ता जिला अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ नियुक्त*

हापुड़:- में अखिल​ भारतीय​ हिंदू​ महासभा​ द्वारा संगठन विस्तार को लेकर एक बैठक सिटी प्लाजा में की गई। बैठक का संचालन मोहित पाल ने किया साथ ही बैठक में उपस्थित अखिल भारतीय हिंदू महासभा मेन बॉडी के जिला अध्यक्ष अंकित कुमार यादव, श्योदान सिंह जिला संगठन मंत्री,धर्मेंद्र त्यागी जिला प्रमुख महासचिव व युवा जिला अध्यक्ष रवि कुमार का जय श्री राम के उद्घोष के साथ पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पटका पहनकर स्वागत किया और जिला संगठन मंत्री श्योदान सिंह ने कहा कि सनातन धर्म में ही सभी धर्म का सामान्य छिपा है क्योंकि हम सभी का सम्मान करते हैं हम सभी को मिलकर सनातन का प्रचार व प्रसार करना है। हम ही विश्व के कल्याण की भावना रखते हैं। जिलाध्यक्ष अंकित कुमार यादव ने बताया कि हमें सनातन का व्यापक प्रचार-प्रसार करना है जिससे सनातन को ओर अधिक सशक्त एवं परिपक्व बनाया जा सके। सभी सनातनी लोगों को बच्चों को मोबाइल की आदत छुटानी पड़ेगी और हमें अपने धर्म की रक्षा करनी है। युवा जिला अध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि युवाओं को सनातन को आगे बढ़ने के साथ संगठनों को मजबूत कर आगे बढ़ाना है। सभी सनातनियों की समस्या को हल करवाना हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी। जिससे लोगों को अखिल भारतीय हिंदू महासभा से जोड़ा जा सके। सभा की अध्यक्षता यशपाल मलिक एवं सुरेंद्र त्यागी ने की।
तथा जिला महासचिव धर्मेंद्र त्यागी द्वारा नरेश त्यागी जिला संरक्षक, नवीन गुप्ता जिला अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ, नीरज त्यागी जिला महासचिव, धर्मेंद्र चौधरी जिला महासचिव मेंन बॉडी तथा युवा विंग से धीरज शर्मा जिला कार्यकारिणी सदस्य, सुमित कुमार जिला महासचिव युवा, विकास कुमार जिला सचिव, अनुज वर्मा व भूपेंद्र पाल जिला उपाध्यक्ष युवा, अर्षित जिला सचिव युवा, प्रिंस कुमार जिला उपाध्यक्ष युवा, प्रियांशु जिला मीडिया प्रभारी युवा, रवि पाल जिला विधिक सलाहकार व विशु को जिला सचिव युवा नियुक्त करते हुए सभी लोगों को मनोनीत पत्र सौंपे गए। इस मौके पर अजय कुमार कस्तूरी, योगेंद्र शर्मा,अभिषेक त्यागी, अशोक अग्रवाल, ऋषि शर्मा, सौरभ शर्मा, आशु त्यागी, दीपक त्यागी व सोनू तथा सनातन धर्म पर विश्वास करने वाले आदि सम्मानित लोग मौजूद रहे।

139
14254 views

Comment