logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बिहार कांग्रेस कार्यालय में विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीतिक बैठक आयोजित


पटना, बिहार | विशेष संवाददाता

आज बिहार प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, सदाकत आश्रम में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बिहार प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्री कृष्णा अलावरू की उपस्थिति रही, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजेश कुमार ने इसकी अध्यक्षता की।


बैठक में विधानमंडल दल के नेता डॉ. शकील अहमद खान, विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डॉ. मदन मोहन झा, सांसद श्री तारिक अनवर, राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सह प्रभारी श्री शुशील पासी, जनाब शाहनवाज आलम समेत कांग्रेस विधानमंडल दल के अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।


बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाना था। नेताओं ने बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने, जनसंपर्क अभियान को तेज करने तथा विपक्ष की नीतियों का जनता के बीच जवाब देने पर जोर दिया।


बैठक में आगामी समय में प्रदेशव्यापी आंदोलन, गठबंधन सहयोगियों से समन्वय और जनता से संवाद बढ़ाने की दिशा में भी कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।


प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व का संकल्प:
राज्य में कांग्रेस पार्टी को मजबूत कर, जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए लोकतांत्रिक एवं धर्मनिरपेक्ष मूल्यों की रक्षा करना।

141
854 views

Comment