logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों का ऐक्टिविस्ट के घर लगा तांता। बोले सैंपल फेल हुए तो बड़ी जांच की संभावना। बौखलाए पूर्व सरपंच समेत मौजूदा सरपंच और आला अधिकारियों के ऐक्टिविस्ट के परिवार को मारने की धमकी देने के बाद उठी निजी सुरक्षा की मांग पर प्रशासन अलर्ट।

फतेहाबाद/धारणिया: फतेहाबाद जिले के जाने माने ऐक्टिविस्ट की मेहनत रंग लगा रही है। लेकिन हाल ही में विभागीय भ्रष्ट अधिकारियों के पेट दर्द होने शुरू हो गए है। विभाग द्वारा जारी पत्र अनुसार गांव धारणिया के सिंचाई खाल की सैंपल (निर्माण सामग्री) जांच को कानूनन नहीं ले पाए भ्रष्ट तंत्र के अधिकारी।शिकायतकर्ता मुकेश कुमार ने सैंपल रद्द कर पुनः सैंपल लेने की मांग फिर कर डाली।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि मौजूदा सरपंच ने खेत को जाने वाली पाइपलाइन भी रंजिशन तोड़ दी, ओर सिंचाई विभाग ने ऐसा खाल बनाया है जो बनकर तैयार नहीं ओर पहले ही दम तोड़ चुका है जिसमें भ्रष्टाचार की बु आ रही है।
शिकायतकर्ता का कहना है कि पूर्व भ्रष्ट सरपंच पूरा रैन हार्वेस्टिंग (रिचार्ज बोर) प्रोजेक्ट ही डकार गए। भ्रष्टाचार का फर्दाफाश होने पर अब जान से मारने ओर एस सी एस टी एक्ट लगाने की धमकी दे रहा है। इस भ्रष्टाचार में अधिकारी कम सरपंच ज्यादा मिले हुए है। इनकी प्रॉपर्टी की जांच करवाई जाएगी।
शिकायतकर्ता का यह भी कहना है कि शेर सिंह जांदू के खेत से राम नारायण के खेत तक अवैध कब्जा भी कब्जाधारियों ने भ्रष्ट सरपंच ओर राजस्व, पंचायत विभाग की मिलीभगती से गुंडागर्दी युक्त कर रखा है। जिला प्रशाशन से सुरक्षा की गुहार लगाई गई है।

237
10515 views

Comment