logo

*हाथरस DM के ड्राइवर की बेटी का मर्डर:* मां के साथ शॉपिंग से लौट रही थी, बाइक सवारों ने मारी गोली जिलाधिकारी के ड्राइवर की बेटी को मारी गोली, हुई मौत हाथरस में अलीगढ़ रोड की घटना।

हाथरस में बुलेट सवार 2 युवकों ने एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली युवती के बाजू और फिर चेस्ट में लगी। युवती हाथरस डीएम राहुल पांडेय के ड्राइवर राकेश कुमार शर्मा की बेटी थी। वह अपनी मां के साथ शॉपिंग करके लौट रही थी। इसी दौरान यह घटना हुई। बाइक सवार युवक मौके से फरार हो गए। वारदात तहसील सदर के पास हुई।

मृतका की पहचान कल्पिता शर्मा (24) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। कल्पिता को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। तहसील सदर के क्वार्टर में राकेश कुमार शर्मा अपनी पत्नी उर्मिला देवी के साथ रहते हैं। राकेश शर्मा के 3 बच्चे थे। कल्पिता शर्मा सबसे छोटी बेटी थी। बाकी दोनों बेटे हैं। बड़े बेटे विशाल की शादी हो चुकी है। कल्पिता शर्मा नर्सिंग का कोर्स कर चुकी थी। उसका रिश्ता भी पिछले दिनों पक्का हो गया था।

आज शाम 6 बजे कल्पिता अपनी मां के साथ शॉपिंग करने गई थी। रात करीब 8 बजे मां-बेटी स्कूटी से शॉपिंग करके घर लौट रहे थे। अलीगढ़ रोड के तहसील सदर के गेट के पर दो बुलेट सवार लोगों ने कल्पिता शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली कल्पिता शर्मा के बाजू और फिर चेस्ट में लगी।

इस घटना से लोगों में दहशत है। हमलावरों ने तहसील सदर के गेट पर अलीगढ़ रोड पर गोली मारी है। तहसील सदर के आवास में अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ सिटी, दो उप जिलाधिकारी रहते हैं। काफी पुलिस फोर्स रहता है। मां ने कहा- मेरी बहू के प्रेमी ने की हत्या

मां उर्मिला ने बताया- हम लोग शॉपिंग से लौट रहे थे। तभी 2 लोग बुलेट से आए। मेरी स्कूटी के आगे बुलेट लगा दी। इसके बाद मेरी बेटी पर गोली चला दी। मेरी बेटी स्कूटी से गिर गई। उसकी मौके पर मौत हो गई। गोली चलाने वाला मेरी बहू का प्रेमी गुलशन भारद्वाज निवासी सादाबाद है। मेरी बहू का नाम ज्योति शर्मा है। उसी ने हत्या करवाई है। रिवाल्वर भी मेरे घर से बहू ही चोरी करके ले गई थी। मेरे बेटे की 3 साल पहले शादी हुई थी।

62
1604 views