logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जशपुर पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर नाबालिक बच्चों को पेड़ पर बांधकर प्रताड़ित करने के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार PURANDAR YADAV Jashpur Pathalgaon 13.06.2025

मामला इस प्रकार है कि थाना पत्थलगांव क्षेत्र में एक नाबालिग बच्चे को पेड़ में बांध कर पिटाई करने” का सोशल मीडिया से वायरल न्यूज को संज्ञान में लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के द्वारा थाना पत्थलगांव को जांच हेतु निर्देशित किया गया था, पुलिस के द्वारा जांच तस्दीक पर पाया गया कि ग्राम लाखझार मांझीपारा निवासी बुधियारो बाई पति स्व० अमर साय मांझी उम्र 40 वर्ष के नाबालिग पुत्र को आरोपी करमू राम मांझी पिता स्व० गुलाब साय उम्र 35 वर्ष साकिन लाखझार मांझी पारा थाना पत्थलगांव जिला जशपुर छ0ग0 के द्वारा खेत में नुकसान करने व पुवाल जलाने का आरोप लगाते हुए रस्सी से पेड़ में बांधकर प्रताड़ित किया गया था।
जिस पर पुलिस के द्वारा आरोपी के विरुद्ध थाना पत्थलगांव में अपराध क्रमांक 128/2025 धारा 296,115(2), 127 (2) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। तथा पृथक से आरोपी के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपी को दिनांक 13.06.2025 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
मामले की जांच कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में पुलिस अनुविगीय अधिकारी पत्थलगांव श्री धुर्वेश कुमार जायसवाल, उप निरी० अर्जुन यादव, सउनि राजनाथ भगत, आर. अजय खेस्स की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया में वायरल न्यूज को संज्ञान में लेते हुए, पत्थलगांव पुलिस को जांच के आदेश दिए थे, बच्चे को प्रताड़ित करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, वैधानिक कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

169
8777 views

Comment