logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

घर घर अलख जगायेगे बाल श्रम को मिटायेगे

अलीगढ़ जनपद के इगलास ब्लॉक में B. M. Z., T. D. H के सहयोग से विज्ञान फाउंडेशन के द्वारा जेन्डर समानता एवं हिंसा कि रोक थाम पर संचालित परियोजना के तहत दिनांक 12-6-2025 को विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम प्रधान मोहकमपुर शिवशंकर के द्वारा की गयी। बाल श्रम को खत्म करने के लिए गगन भेदी नारों के साथ भ्रमण किया गया घर घर अलख जगाना है , बाल श्रम को मिटाना है,हमें करनी है पढ़ाई,हम से मत कराओ कमाई के नारों के साथ रैली निकाल कर क्षेत्र वासियों को जागरूक किया गया एवं बाल श्रम को न,बाल शिक्षा को हाँ के तहत हस्ताक्षर
अभियान चलाया गया,विचार गोष्ठियाँ की गयी पूरना,जवार, कजरौठ,सहारा खुर्द, बेसवां किला, करथला,मोहकमपुर, काण्डली, सतलौनी कंला,, ब्यौही,तोछीगढ में कार्यक्रम किये गए सभी को सम्बोधित करते हुए अरूण शर्मा ने कहा बच्चों के भविष्य को हम तभी उज्जवल कर सकते हैं जब ग्राम स्तर पर बाल संरक्षण समितियां मजबूत होगी इसी कड़ी में रवि शर्मा ने कहा बच्चों से बाल मजदूरी कराकर हम कानूनी अपराध करते है और उन्हें जिस उम्र पढ़ने जाना चाहिए हम मजदूरी कराकर उनके अधिकार का हनन करते हैं जबकि उनका पढ़ना संविधानिक अधिकार है बाल मजदूरी समाज के लिए अभिशाप है बच्चों के हाथों में किताब और कलम थमाये बच्चों के भविष्य को उज्जवल बनाये कार्यक्रम में ग्राम प्रधान एवं C. H. O ग्राम सदस्य भी उपस्थित रहें। कार्यक्रम को सफल बनाने में गौरी पराशर, सुनीता देवी , रूपा कौर, हीरा शर्मा, कामिनी, फिरदोश, दामिनी , वन्दना शर्मा, नाजिया, निधि भारद्वाज , फिजा,फाहिमा, मुस्कान,दिनेश भूमिका अदा की, युवा समूह एवं बाल समूह महिला समूह के सदस्य उपस्थित रहें

156
16944 views
1 shares

Comment