logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पूरनपुर क्षेत्र में हरे पेड़ों का कटान लगातार चल रहा है। सरकार एवं पुलिस प्रशासन इस सब पर मौन है।

एक तरफ जहां सरकार पेड़ बचाओ पेड़ लगाओ के वह बड़े-बड़े दावे करती करती है। वहीं दूसरी और पूरनपुर क्षेत्र में पेड़ों का कटान लगातार चल रहा है।हरे भरे पेड़ों को काटा जा रहा है जिसमें प्रशासन भी मौन है। इसकी जानकारी देने पर भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।बात दिनांक 28/5/2025 की है जिसमें ग्राम सबलपुर खास तहसील पूरनपुर जिला पीलीभीत की है।जहां पर मुख्तियार सिंह पुत्र अमरीक सिंह निवासी सबलपुर खास थाना पूरनपुर के खेत गाटा संख्या 311 के खेत पर एक बहुत पुराना पीपल का पेड़ था।जिसकी ग्राम वासी पूजा अर्चना करते थे। कुछ दबंगई लोगों द्वारा कटवा दिया गया जिसमें मुश्ताक हुसैन वारसी एवं अन्य लोग शामिल थे।मुख्तियार सिंह द्वारा दिनांक 11.6.2025 को श्रीमान प्रभावी निरीक्षक महोदय, कोतवाल को इसकी जानकारी दी गई परंतु फिर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।

234
24669 views
1 shares

Comment