logo

मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी, 47 डिग्री पार तापमान लूह का कहर जारी ,



प्रिंस ठाकुर (मुकेरियां) पंजाब हरियाणा-चंडीगढ़, बिहार और झारखंड में भीषण गर्मी पड़ रही है। वहीं, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में भी लू जैसी स्थिति देखी जा रही है। पिछले सात दिन में देशभर के तापमान में 8 से 13 डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा हुआ है।

जून के पहले हफ्ते बारिश से राहत के बाद अब पहली बार इस सीजन में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू किया है। हवाओं का पैट्रन ऐसा है कि आने वाले कुछ और दिनों तक गर्मी से रातों में भी सुकून नहीं मिलने वाला है।

बठिंडा देश का सबसे गर्म स्थान

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को पंजाब का बठिंडा 47.6°C के साथ देश में सबसे गर्म रहा। इसके बाद राजस्थान के गंगानगर में 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

आने वाले कुछ दिनों तक तापमान में लगातार बढ़ौतरी के बीच पारा 48 डिग्री पार कर सकता है। चंडीगढ़ समेत आसपास के एरिया में लू चल सकती है। संभावना जताई जा रही है कि शुक्रवार और शनिवार को शहर में 40 से 60 किलोमीटर तक की रफ्तार में तेज हवाएं चलेंगी।

मानसून 13 जून के बाद होगा सक्रिय

इस बार देश में 10 दिन पहले मानसून ने दस्तक दे दी और दक्षिण भारत को कवर करते हुए मध्य महाराष्ट्र तक पहुंच चुका था,लेकिन 2 जून के बाद मानसून में भी ब्रेक आया है। इस ठहराव के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि 13 जून के आसपास मानसून दोबारा सक्रिय होकर आगे बढ़ने लगेगा। मानसून सामान्य तरीके से बढ़ता है तो 25 जून के आसपास प्री मानसून से बारिश शुरू हो सकती है।

29
1457 views