logo

यति रणसिंहानंद गिरि महाराज को बाबा सीताराम कुटिया, मंदिर व आश्रम का महंत घोषित किया.

प्रेस विज्ञप्ति 10 जून 2025
*चादर पोशी में पधारे सभी गुरुजनों , दिल्ली सन्त बोर्ड और गढ़ सन्त मंडल के पदाधिकारियों का बहुत बहुत साधुवाद महंत यति रणसिंहानन्द गिरी*
श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज व महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि महाराज ने यति रणसिंहानंद गिरि महाराज को बाबा सीताराम कुटिया, मंदिर व आश्रम का महंत घोषित किया
महाराजश्री की अध्यक्षता में हुए महंताई चादर विधि समारोह में सैकडों संतों व हजारों भक्तों ने भाग लिया
मेरठः
माधव नगर टीपी नगर स्थित बाबा सीताराम कुटिया, मंदिर व आश्रम में मंगलवार को महंताई चादर विधि समारोह का आयोजन हुआ। सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर महादेव मंदिर गाजियाबाद के पीठाधीश्वर, श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता व दिल्ली संत महामंडल के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज की अध्यक्षता में शिव शक्ति पीठ डासना के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि महाराज के शिष्य यति रणसिंहानंद गिरि महाराज को विधिवत रूप से महंत घोषित किया गया। श्रीमहंत तीरथ गिरि महाराज थानापति गढ मंडल, प्राचीन देवी मंदिर के महंत गिरिशानंद गिरि महाराज, महंत तरूण गिरि महाराज ज्वाला गिरि आश्रम हनुमान मंदिर, महंत निर्भयानंद गिरि महाराज आदि संतों की मौजूदगी में खडदर्शन संत समाज सेवा मंडल समिति की ओर से आयोजित महंताई चादर विधि समारोह में सबसे पहले श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा की ओर से यति रणसिंहानंद गिरि महाराज को चादर ओढाई गई। उसके बाद गढ मंडल फिर दिल्ली संत महामंडल, फिर सब भक्तों व उसके बाद डासना के शिवशक्ति पीठ के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि महाराज ने उन्हें चादर ओढाकर विधिवित रूप से महंत घोषित किया। श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने कहा कि महंत बन जाने के बाद संतों की समाज, देश व धर्म के प्रति जिम्मेदारी और भी बढ जाती है। उनके लिए समाज, देश व धर्म ही सर्वोपरि रहता है। यति रणसिंहानंद गिरि महाराज अपने गुरू महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि महाराज के बताए मार्ग पर चलते हुए हिंदू सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति व भारतीय विरासत का परचम देश-विदेश में फहराने में सफल होंगे, यही उनको आशीर्वाद है। महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि महाराज ने कहा कि श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज की छत्रछाया व आशीर्वाद जिसको मिल जाता है, वह अपने लक्ष्य में सफलता अवश्य प्राप्त करता है। बाबा सीताराम कुटिया, मंदिर व आश्रम के नवनियुक्त महंत यति रणसिंहानंद गिरि महाराज ने श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज, महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि महाराज का आभार जताया।
इस मौके पर राष्टीय हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण त्यागी जी महामंत्री बॉबी त्यागी जी , नव युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष कृष्णा त्यागी जी हिन्दू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष राहुल त्यागी जी सत्येंद्र त्यागी जी यति परमात्मा गिरी जी महाराज नित्यानंद गिरी जी महाराज अभयानंद गिरी जी महाराज सत्यमित्रानंद गिरी जी महाराज यति निर्भयानंद गिरी जी महाराज समेत सेकड़ो साधु संतों उपस्थित रहे

48
2213 views