
एक ऑटो चालक का शव जंगल से बरामद,जांच में जुटी पुलिस
एक ऑटो चालक का शव जंगल से बरामद
नन्द कुमार सिंह /ब्यूरो चीफ, राष्ट्रीय प्रसार
संवाद सुत्र
गुरुआ /गया जी---:राजन गांव के किसान ब्रह्मदेव यादव का पुत्र जितेंद्र यादव का मृत्य बीते दिन सोमवार को हंटरगंज जंगल से मिली है।इस घटना से उस जगह पर शव देखने के लिए कोहराम मच गया।जितेंद्र यादव राजन पंचायत के राजन गांव के निवासी थे।वह अपने ऑटो रिक्शा चलाकर दो बच्चे बीबी एवं माता पिता का जीविका चला रहे थे।मिली सूत्रों से जानकारी के अनुसार दो दिन पहले रिजर्व भाड़ा लेकर पैसेंजर को छोड़ने गए हुए थे।लेकिन उस दिन दिन से अपने घर वापस नहीं आए।परिजनों से उनकी काफी खोजबीन की लेकिन कही भी अता पता नहीं चल सका।हंटरगंज में उनकी शव मिलने की जानकारी होते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया।लोग चीखने चिलाने लगे।झारखण पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को उनके घर वापस भेज दिया।जितेंद्र यादव की मृत्यु कैसे हुई इसकी अभी सही जानकारी नहीं मिल पाई है।परिजनों ने आरोप लगाया कि उनकी बेटे को हत्या कर फेक दी गई है।इस घटना की जानकारी पाकर जेडीयू नेता नीतीश कुमार दांगी,राजन मुखिया परमेश्वर चौधरी, गुरुआ मुखिया पति सह गुरुआ विधानसभा विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र यादव,गुनेरी मुखिया पति राम प्यारे पासवान,बसपा का जिला प्रभारी राघवेंद्र नारायण यादव समेत लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।साथ की दोषियों को पकड़ने की मांग की है