logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू - उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार

सोनीपत, 10 जून।
उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि आगामी 21 जून को मनाए जाने वाले 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयुष विभाग द्वारा विशेष ऑनलाइन पोर्टल www.internationalyogadayhry.in के माध्यम से पंजीकरण प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इसके अतिरिक्त, नागरिक मोबाइल नंबर 9501131800 पर कॉल करके पंजीकरण से संबंधित जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।

उपायुक्त ने बताया कि योग एक प्राचीन भारतीय पद्धति है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आत्मिक कल्याण का समन्वय करती है। यह आज वैश्विक स्तर पर स्वस्थ जीवन के प्रभावशाली साधन के रूप में स्वीकार किया जा चुका है। योग पारंपरिक कसरत से भिन्न होकर संतुलन, लचीलापन और मानसिक शांति को बढ़ावा देता है, जिससे व्यक्ति के दैनिक जीवन में सामंजस्य और सकारात्मकता आती है।

उन्होंने कहा कि योग का नियमित अभ्यास तनाव में कमी, हृदय स्वास्थ्य में सुधार, और शारीरिक सहनशक्ति में वृद्धि जैसे लाभ प्रदान करता है। दैनिक दिनचर्या में बुनियादी योग आसनों को शामिल करने से मानसिक एकाग्रता भी सुदृढ़ होती है।

उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में योग दिवस के आयोजन की व्यापक तैयारी करें और ऑनलाइन पंजीकरण के प्रति जागरूकता फैलाएं। शैक्षणिक संस्थानों को विशेष रूप से छात्रों को पंजीकरण के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही जन-जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को योग दिवस की गतिविधियों में भाग लेने और योग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

150
4273 views

Comment