logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर में शिक्षक से 46 हज़ार की साइबर ठगी

मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर में शिक्षक से 46 हज़ार की साइबर ठगी

ठगों ने क्रेडिट कार्ड कंपनी का प्रतिनिधि बनकर उड़ाए 46 हजार

मुंगेर: जीके के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के निवासी एक शिक्षक के साथ ठगों ने ठगी की घटना को अंजाम दिया है,जिसके बाद पीड़ित शिक्षक ने खड़गपुर थेन में ठगी की शिकायत दर्ज कराई है।

दरअसल, साइबर ठग नए नए तरीके से लोगों को अपना शिकार बना रहे है और अकाउंट से रुपए उड़ा रहे है।ताजा मामले में मुंगेर जीके के हवेली खड़गपुर नगर क्षेत्र के ब्लॉक कॉलोनी निवासी एक शिक्षक मनीष कुमार से एक क्रेडिट कार्ड कंपनी का प्रतिनिधि बनकर साइबर फ्रॉड ने शिक्षक को बरगलाकर उसके अकाउंट से 46 हजार रुपया उड़ा लिया।

ठग ने खुद को क्रेडिट कार्ड कंपनी का प्रतिनिधि बताकर पहले शिक्षक का विश्वास जीता और फिर चालाकी से उन्हें एक ऐप भेजा और उसके बाद जैसे ही शिक्षक ने एप को डाउनलोड किया।उनके अकाउंट से 28 हजार रुपए और क्रेडिट कार्ड से 18 हजार रुपए एक झटके में उड़ा लिया।

जानकारी के अनुसार ब्लॉक कॉलोनी निवासी शिक्षक मनीष कुमार के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया।कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को एक प्रमुख क्रेडिट कार्ड कंपनी का प्रतिनिधि बताया और कहा कि उनके कार्ड से जुड़ी कुछ औपचारिकताएं पूरी करनी हैं,और उन्हें एक एपीके ऐप डाउनलोड करना है,वरना कार्ड बंद हो जाएगा।

जिसके बाद भरोसे में आकर शिक्षक ने मांगी गई जानकारी साझा कर दी।इसके कुछ ही देर बाद उनके खाते से रुपए उड़ा लिया।रुपया उड़ाए जाने से परेशान शिक्षक ने फिर उसी नंबर पर दोबारा कॉल कर रुपए काटे जाने की शिकायत की।जिसके बाद फिर साइबर फ्रॉड ने काटे गए 28 हजार रुपया वापस दिलाने का आश्वासन दिया और बताए गए तरीके को अपनाने की सलाह दी।

साइबर फ्रॉड ने दूसरी बार झांसा देकर शिक्षक के अकाउंट से 18 हजार रुपया उड़ा लिया।साइबर फ्रॉड ने दो अलग-अलग ट्रांजैक्शन में कुल 46 हजार रुपये उड़ा लिया।साइबर फ्रॉड किए जाने की जानकारी शिक्षक मनीष कुमार ने तुरंत बैंक और हवेली खड़गपुर थाना पुलिस और मुंगेर साइबर थाना को दिया।

गौरतलब है कि स्थानीय पुलिस प्रशासन आम जनता से बार-बार साइबर फ्रॉड से बचने और अनजान लिंक से बचने की सलाह दी है और समय समय पर जागरूक भी किया है।साथ ही विभिन्न मोबाइल कंपनियां भी कॉलर ट्यून में साइबर फ्रॉड से बचने के संदेश और लोगों को जागरूक भी कर रहे है।

इधर मामले में हवेली खड़गपुर थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि किसी भी अनजान कॉल या लिंक पर विश्वास न करें और बैंक या क्रेडिट कार्ड से संबंधित जानकारी कभी भी फोन पर साझा न करें।थानाध्यक्ष ने कहा कि इस तरह की किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस या साइबर सेल को सूचना दें।

120
1 comment
8642 views

Comment
  • Mukesh Kumar

    शब्दों की रचना पर कृपया ध्यान दें। जो भी खबर लिखें तो उसे चेक कर ही पोस्ट करें। धन्यवाद🙏💕