logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुंगेर में नक्सलियों की साजिश को सुरक्षा बलों ने किया विफल,7 किलोग्राम आईडी बम किया था प्लांट

मुंगेर में नक्सलियों की साजिश को सुरक्षा बलों ने किया विफल,7 किलोग्राम आईडी बम किया था प्लांट


मुंगेर: नक्सलियों ने पुलिस और सीआरपीएफ जवानों को टारगेट कर भीमबांध जंगल के राजासराय-कंदनी के बीच कच्ची सड़क के नीचे से आईडी बम प्लांट कर बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे विफल कर दिया।नक्सलियों ने शक्तिशाली पाइप आईडी बम लगाया था।जिसे सुरक्षा बालों ने बरामद किया और सीआरपीएफ के बम निरोधक दस्ता की टीम ने भीमबांध जंगल में डिस्पोज कर दिया।

मुंगेर के जंगली इलाकों में मुंगेर पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों की नक्सलियों के खिलाफ लागातार कार्रवाई से भड़के नक्सलियों ने एक बार फिर पुलिस को निशाना बनाने की कोशिश की गई।

जिसे एसटीएफ,सीआरपीएफ एवं मुंगेर पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से विफल कर दिया।सुरक्षा बलों के द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्र भीमबांध के राजासराय-कंदनी के बीच कच्ची सड़क के नीचे से शक्तिशाली पाइप आईडी बम बरामद किया है।जिसे सीआरपीएफ के बम निरोधक दस्ता की टीम ने भीमबांध जंगल में ही डिस्पोज कर दिया।

जानकारी के अनुसार एसटीएफ जमालपुर टीम को सूचना मिली कि राजासराय-कंदनी मुख्य मार्ग में जो वन विभाग की ओर से कच्ची सड़क (मोरंग वाली सड़क) बनी है।उसके बीच में सड़क से निकलता हुए बिजली तार किनारे में दिख रहा है।

जिसके बाद सूचना मिलते ही एसटीएफ की टीम वहां पहुंची तो देखा राजासराय से ढेढ किलोमीटर दूर और कंदनी से एक किलोमीटर पहले एक जगह सड़क के किनारे ब्लू रंग का बिजली का तार निकला हुआ है।जो हाल में बारिश होने के कारण मोरंग बहने से निकल गया था। एसटीएफ की सूचना पर पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद द्वारा एक टीम का गठन किया गया।जिसमें एसटीएफ व सीआरपीएफ पेसरा के साथ ही खड़गपुर थाना को शामिल किया गया ।

एसपी के निर्देश पर सीआरपीएफ की बम निरोधक दस्ता पहुंची और उक्त स्थल पर पूरी एहतियात के साथ खुदाई कर पाइप आईडी बम को बरामद किया।

जिसका वजन लगभग 6 से 7 किलो था।जिसका डायमीटर 3 इंच चौड़ा और डेढ फीट लंबा था।जिसे बम निरोधक टीम ने भीमबांध जंगल में ही डिस्पोज कर दिया। लाइव विस्फोट को देखा जा सकता है कि बम कितना शक्तिशाली था।

116
11804 views

Comment