logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

स्वास्थ मंत्री ने 11 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का किया शिलान्यास,कहा बिहार में स्वास्थ व्यवस्था में हो रहा अप्रत्याशित बदलाव

स्वास्थ मंत्री ने 11 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का किया शिलान्यास,कहा बिहार में स्वास्थ व्यवस्था में हो रहा अप्रत्याशित बदलाव

मुंगेर: सदर अस्पताल परिसर में आयोजित शिलान्यास समारोह में पहुंचे स्वास्थ मंत्री मंगल पाण्डेय ने 11 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का शिलान्यास किया।इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा की बिहार में स्वास्थ व्यवस्था में हो रहा अप्रत्याशित बदलाव।सदर अस्पताल परिसर में 32 करोड़ 17 लाख की लागत से बने मॉडल अस्पताल भवन का जायजा लिया।

दरअसल, अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान बिहार सरकार के स्वास्थ मंत्री मंगल पांडेय कल बुधवार की देर शाम मुंगेर सदर अस्पताल पहुंच अस्पताल का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान मंत्री ने कहा कि उनके प्रयास से बने मॉडल अस्पताल का अवलोकन करने वह मुंगेर आए हैं। निरीक्षण के पश्चात संतुष्टि जताते हुए कहा कि मॉडल अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल सकेगा।इसके बाद वे सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद आज सुबह 9 बजे पुनः सदर अस्पताल परिसर में बने आयोजन स्थल पहुंचे।

जहां उन्होंने 4.71 करोड़ लागत से बनने वाला 11 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।मौके पर मुंगेर के विधायक प्रणव यादव और तारापुर के विधायक राजीव सिंह के अलावा सदर अस्पताल प्रशासन और आशा दीदी मौजूद थी।

इस दौरान अपने भाषण के दौरान स्वास्थ मंत्री ने कहा कि 2005 से पहले बिहार में स्वास्थ का काफी बुरा हाल था पर अब बिहार में स्वास्थ व्यवस्था की स्थिति काफी बेहतर हो गया है।बिहार के प्रत्येक जिला में अस्पताल की व्यवस्था को बेहतरीन बनाया गया है।

करोना के बाद अस्पतालों में बेड के संख्या को बढ़ाया गया है।अब इसके बाद प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के निर्देश पर पंचायत स्तर पर स्वास्थ सुविधाओं को पहुंचाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि टीकाकरण में 4 माह पहले से ही बिहार नंबर वन पर है।बिहार पहला राज्य बना जो 9 से 14 साल के बच्चियों को बच्चेदानी के मुख के कैंसर से निजात से वैक्सीन देने वाला पहल राज्य बन गया है।बाल हृदय योजना चला बच्चों के हृदय में छेद का इलाज अब सरकार करवा रही है।

साथ ही कहा कि बिहार सरकार डॉक्टरों और एएनएम,जीएनएम,पारा मेडिकल सहित अन्य कर्मियों को नियुक्ति कर रही है।7468 एएनएम की बिहार में पहली बार नियुक्ति की गई है।अस्पताल में मानव बल की बहाली की प्रक्रिया भी की जा रही है।

मॉडल अस्पताल पहुंचने पर प्रभारी सिविल सर्जन डा. ध्रुव कुमार साह,जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीएम फैजान आलम अशरफी,अस्पताल प्रबंधक तौसिफ हसनैन और निर्माण एजेंसी बीएमएसआईसीएल के परियोजना प्रबंधक सुमित कुमार ने गुलदस्ता भेंट कर मंत्री का स्वागत किया।तत्पश्चात मंत्री ने मॉडल अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर पर अवस्थित इमरजेंसी वार्ड का जायजा लेकर वहां भर्ती एक महिला मरीज से पूछताछ भी की।

130
12665 views

Comment