logo

बलौदा: भगवान बिरसा मुंडा की 125 वी पूण्य तिथि रामनगर बिरसा मुंडा चौंक में मनाया गया

सोमवार को धरती आभा भगवान बिरसा मुंडा की 125 वी पूण्य तिथि रामनगर बिरसा मुंडा चौंक में मनाया गया। जिसमे आदिवासी नेता राजेंद्र कंवर व महेश मिरी द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की जीवन संबंध विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान श्री रवि केडिया, मदनलाल कंवर, जयमेलूराम कंवर, अनुराग कंवर व आदिवासी समाज व नगर के लोग उपस्थित थे। बिरसा मुंडा भारतीय आदिवासी समाज के एक महान क्रांतिकारी नायक थे, जिन्हें 'धरती आबा' के नाम से भी जाना जाता है। जल, जंगल और ज़मीन पर अधिकार बिरसा मुंडा ने आदिवासियों के पारंपरिक अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज़ उठाए थे।

38
1767 views