logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खारोल खारवाल समाज विकास समिति को विकास कार्य के लिए 15लाख रुपये के सहयोग की घोषणा , गिरधारी नाथ एवं शाकंभरी माता प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर

खारोल खारवाल समाज ने किया उर्जा मंत्री हीरालाल नागर का भव्य स्वागत,
विकास कार्य के लिए 15 लाख की घोषणा, केशवराय पाटन , राष्ट्रीय खारोल खारवाल महासभा के राष्ट्रीय मंत्री नंदप्रकाश खारवाल ने बताया कि कोटा जिले के दीगोद कस्बे में खारोल खारवाल समाज विकास समिति द्वारा आयोजित प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं सामूहिक विवाह सम्मेलन में मुख्य अतिथि उर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि खारोल खारवाल समाज ने इस कार्यक्रम के माध्यम से आध्यात्मिक, एवं सामाजिक उत्थान का महत्वपूर्ण संदेश दिया, मानव जीवन के लिए आर्थिक और शैक्षणिक उन्नति जितनी महत्वपूर्ण है उतनी ही आवश्यकता आध्यात्मिक संस्कारों की है, इस आयोजन में श्री मद्भागवत कथा के माध्यम से धर्म और संस्कृति के अनुसार जीवन जीने का ज्ञान मिला, वंही सामूहिक विवाह सम्मेलन के माध्यम से समाज में वैवाहिक आयोजन में फिजूलखर्ची रोकने का संदेश दिया है, उर्जा मंत्री नागर ने इस अवसर पर समाज को विकास कार्य के 15 लाख रुपए विभिन्न स्रोतों से उपलब्ध करवाने की घोषणा की और कहा कि लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला के सहयोग से जंहा भी विकास की आवश्यकता होगी उसे पूर्ण करेंगे, कार्यक्रम में बोलते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता पंकज मेहता ने कहा कि ऐसे आयोजन दूसरों के लिए भी प्रेरणा स्त्रोत बनते हैं, कोटा उत्तर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष लव शर्मा ने कहा कि मेरी जानकारी अनुसार कोटा शहर में खारोल खारवाल समाज का सामुदायिक भवन या छात्रावास नहीं है, आप लोग इस कार्य के लिए आगे आएं में नगर निगम या नगर विकास न्यास के माध्यम से दीगोद समाज समिति को भूखंड उपलब्ध करवाने के लिए मेरा पूर्ण सहयोग रहेगा, समाज के राष्ट्रीय संरक्षक छगनसिंह खारवाल ने कहा कि समाज संपूर्ण देश में कंही भी मेरे सहयोग की आवश्यकता होगी में तन मन धन से आपके साथ खड़ा हूं, समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीताराम खारवाल एवं प्रदेश अध्यक्ष नंदलाल बोहेडा ने समाज के प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं एवं खिलाड़ियों को सम्मानित किया,आयोजन समिति के अध्यक्ष गिरधारी लाल खारोल शोली ने कहा कि वह दीगोद ही नहीं अपितु कोटा जिले में जंहा भी समाज को उनकी जरूरत होगी वह सहयोग करेंगे,कार्यक्रम में भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष प्रेम गोचर, भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री सूरजकरण, राष्ट्रीय चुनाव प्रभारी दिनेश खारोल राष्ट्रीय मंत्री नंदप्रकाश खारवाल,पप्पू जी बेमाली गुजरात,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजेंद्र पाटनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवीलाल पुर, प्रधान खारोल ताजपुरा,रामनारायण जी जयपुर, कोटा जिला अध्यक्ष बबलू खारोल जगन्नाथ पुरा, सहित अन्य नेता ने भाग लिया , कार्यक्रम में आऐ अतिथियों का आयोजन समिति के अध्यक्ष गिरधारी लाल खारोल शोली, एवं पदाधिकारी दानमल खारोल शोली,केसरी लाल दीगोद, बंजरग लाल शोली, भगवती प्रसाद,, भगवान सिंह , उदालाल कालरेवा, ने स्वागत किया, प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत नवनिर्मित मंदिर में गिरधारी नाथ जी एवं मां शाकंभरी की प्रतिमा स्थापित की गई, एवं सामूहिक विवाह सम्मेलन में 11 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे,

167
8722 views

Comment