logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

संजय नगर सेक्टर 23 में विशाल बरगद वृक्ष के स्थान पर हुआ पौधारोपण, 100 से अधिक नागरिक बने साक्षी गाजियाबाद


गाजियाबाद। 8 जून 2025 | AiMA मीडिया

गाजियाबाद के संजय नगर सेक्टर 23 में स्थित 40 वर्षों से अधिक पुराना एक विशालकाय बरगद का वृक्ष 19 मई 2025 को आए तेज़ तूफान की चपेट में आकर ईंट व सीमेंट से बने चबूतरे सहित धराशायी हो गया था। यह वृक्ष इतना विशाल था कि उसके अवशेषों को हटाने में प्रशासन को पूरे एक सप्ताह का समय लग गया।


प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा से प्रेरित होकर समाजसेवी श्री वी. के. अग्रवाल की पहल पर दिनांक 8 जून 2025 को उसी स्थान पर सिन्दूर के पौधे का विधिवत रूप से रोपण किया गया। इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद श्री अनिल अग्रवाल, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री नरेंद्र कश्यप, विधानसभा 54 के विधायक श्री अजीत पाल त्यागी, क्षेत्रीय सभासद श्री उमेश 'पप्पू' नागर, समाजसेवी श्री वी. के. शर्मा (हनुमान) सहित गढ़वाल समाज के अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।


इस पौधारोपण कार्यक्रम में क्षेत्र के 100 से अधिक नागरिकों ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के संकल्प को सुदृढ़ किया। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता को बढ़ावा देना था, बल्कि नई पीढ़ी को वृक्षारोपण की महत्ता से अवगत कराना भी रहा।


96
3917 views

Comment