logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चिलचिलाती धूप में पुलिस ने बढ़ाया मदद का हाथ, मानवता की मिसाल बनी डाल्टनगंज पुलिस डाल्टनगंज, झारखंड |


डाल्टनगंज, झारखंड | AiMA मीडिया

आज के समय में जहां अक्सर प्रशासन और पुलिस तंत्र पर सवाल उठते हैं, वहीं झारखंड के डाल्टनगंज शहर से एक दिल को छू लेने वाला दृश्य सामने आया है, जिसने मानवता को एक बार फिर जीवंत कर दिया।


डाल्टनगंज की चिलचिलाती धूप में एक पुलिसकर्मी द्वारा एक ठेला चलाने वाले गरीब व्यक्ति की सहायता करते हुए देखा गया। यह दृश्य न केवल राहगीरों के लिए चौंकाने वाला था, बल्कि यह एक सशक्त संदेश भी दे गया कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था की ही नहीं, बल्कि समाज में सेवा और सहानुभूति की भी प्रतीक हो सकती है।


जहां एक ओर अक्सर प्रशासन को लेकर आलोचना होती है, वहीं दूसरी ओर ऐसे दृश्य प्रशासन की सकारात्मक छवि को उजागर करते हैं। इस मानवीय कार्य को देखकर यह स्पष्ट होता है कि मानवता अभी भी जीवित है और समाज के हर वर्ग में करुणा व संवेदना अब भी मौजूद है।


इस नेक कार्य को देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिसकर्मी की सराहना की और यह उदाहरण दूसरों के लिए प्रेरणा बन गया। यह घटना प्रशासन और आमजन के बीच विश्वास की एक मजबूत डोर को और भी सुदृढ़ करती है।


141
2220 views

Comment