logo

मीटिंग आयोजन करने के साथ बेजुबान पक्षियों के लिए लगाए परिंदे

बसवा(दौसा):- गुढ़ा कटला क्षेत्र व बालाजी महाराज खोण्ड जाटोली में पंछी बचाओ परिंदे लगाओ अभियान के तहत सर्व समाज नवयुवक सेवा संस्था के सदस्यों ने मिलकर इस भीषण गर्मी में बेजुबान पक्षियों के लिए परिंदे लगाए। गौमाताओ को हरा चारा भी खिलाया। साथ ही आज सर्व समाज नवयुवक सेवा संस्था के अध्यक्ष पिंटू कुमार एचेडी पीएचईडी विभाग जयपुर की अध्यक्षता में टीम की मीटिंग हुई। जिसमें टीम के द्वारा किए गए कार्यों व आगामी समय में किए जाने वाले कार्यों जैसे बरसात के मौसम में पेड़ पौधे लगाना, शिक्षा के क्षेत्र में जरूरतमंद बच्चों को अध्ययन सामग्री देना, खेल क्षेत्र में जागरूक करना आदि पर चर्चा की गई। इस अवसर पर विष्णु कुमार शर्मा उपाध्यक्ष, नरसी रेलवे जगसोली कोषाध्यक्ष, मुकेश तलाई करनावर संरक्षक, दुलाराम रेहड़िया दिल्ली पुलिस, सुखदेवा मास्टर करनावर,महेश कुमार प्रोजेक्ट मैनेजर चांदेरा, लक्ष्मी नारायण बलाई, बच्चू सिंह, हेमू सैनी आदि सदस्य मौजूद रहें। यह संस्था हमेशा समाजसेवा के लिए समर्पित रहती हैं।

1
607 views