logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ग्राम पनारी ललितपुर में 75 एकड़ भूमि पर बनेगा तालाब, घाटों पर होगा सघन वृक्षारोपण

ग्राम पनारी में 75 एकड़ भूमि पर बनेगा तालाब, घाटों पर होगा सघन वृक्षारोपण

जल संरक्षण और वृक्षारोपण की मुहिम के चलते जिलाधिकारी ने ग्राम पनारी का किया निरीक्षण

ललितपुर। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी द्वारा शुक्रवार को विकासखण्ड जखौरा अन्तर्गत ग्राम पंचायत पनारी में भ्रमण कर तालाब हेतु दर्ज 75 एकड़ भूमि का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण में बताया गया कि उक्त गया संख्या 1481 भूमि 75 एकड़ 74 डिसमिल जो तालाब के नाम खतौनी में दर्ज है। तालाब की भूमि पर लगभग 1.5 किलोमीटर में पुराना स्पिलवे बना हुआ है, जो कुछ स्थानों पर क्षतिग्रस्त है। बताया गया कि पूर्व में कुछ ग्रामीणों द्वारा भूमि पर कब्जा कर फसल आदि बोई जाती रही है, जिसका संज्ञान लेकर जिला प्रशासन द्वारा मा.सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार अवैध कब्जा हटवाकर उक्त भूमि को पुनः तालाब के रूप में खतौनी में दर्ज करवा दिया गया, जिसके पुनरोद्धार के लिए जिलाधिकारी ने उक्त भूमि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तालाब पर बने हुए स्पिलवे के क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत कराकर घाटों पर सघन वृक्षारोपण कराने के निर्देश दिए, इसके अलावा तालाब के पीछे की ओर खाई खुदवाई गई है, जिसमें बंदी का निर्माण कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे यह भूमि अन्य जमीनों से पृथक हो जाए और भविष्य में उस पर अतिक्रमण न हो सके। इसके पश्चात तालाब निर्माण हेतु अन्य कार्य कराए जाएंगे।

104
10921 views

Comment