logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गांवों के मंदिरों पर भंडारे का शुरू हुआ आयोजन

तारीख 05 जून 2025
उसरापुर में लंबे इंतजार के बाद भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद नंदीग्राम भरतकुंड भरत हनुमान मिलन मंदिर परिसर में संत परमात्मा दास एवं संपूर्णानंद के द्वारा हवन यज्ञ के बाद संस्कृत कार्यक्रम कराया गया। इस दौरान भंडारे का आयोजन किया गया। हजारों की संख्या में बाहर से आए हुए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
गांव गांव में जगह-जगह लोगों ने भंडारा आयोजित कर बाहर से आए हुए श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण कराया। युवाओं ने मोटर साइकिल रैली निकालकर भगवान की प्रकृटीकरण का जश्न मनाया। गांव गांव मंदिरों में शंख घड़ियालों के बीच रामधुन का माहौल देखने को मिल रहा है। मंदिर परिसर में बड़ी एलईडी लगाकर भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा का लाइव चला गया जिसमें क्षेत्रीय एव बाहरी लोगों भी शामिल रहें। इस मौके पर गाव के प्रधान पंकज सिंह और पूर्व प्रधान सुरेंद्र पांडेय और कार्यकर्ता अनुभव पांडेय, बिकू पांडेय, अंकित शर्मा अन्य सभी ग्रामवासियों के सहयोग कार्यक्रम की शुरूवात हुआ था।

234
6377 views

Comment