logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मोहीउद्दीन नगर में आर्या गार्डेन रिसॉर्ट का हुआ उद्घाटन


केंद्र व बिहार सरकार के मंत्री कार्यक्रम में किये शिरकत
मोहीउद्दीन नगर : मोहीउद्दीन नगर बलुआही चौक पर आधुनिक सुख-सुविधाओं से सुसज्जित " आर्या गार्डेन रिसॉर्ट " का उद्घाटन भारत सरकार के केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय , बिहार सरकार के पिछड़ा व अति पिछड़ा कल्याण मंत्री हरि साहनी , नेशनल थर्मल पावर कारपोरेशन के निदेशक सुशील कुमार चौधरी एवं विधायक राजेश कुमार सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस दौरान रिसॉर्ट के ऑनर ओमनारायण सिंह उर्फ टुनटुन सिंह उनकी धर्म पत्नी सह झारखंड पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद की प्रथम डिप्टी चेयरमैन रहीं अनिता देवी, पूर्व विधायक, डॉ एज्या यादव , भाजपा नेता उमाशंकर सिंह समेत गणमान्य लोग मौजूद थे। रंगारंग कार्यक्रम के दौरान मशहूर गायक धीरज कांत भक्ति, पारंपरिक, फिल्मी व ग़ज़ल गायन से समां बांधे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों को शॉल , पाग एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। बाद में सबों ने लजीज व्यंजन का लुत्फ उठाया।

154
20225 views

Comment