logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भारत लौटने और ख़ुद को भगोड़ा कहे जाने के बारे में क्या बोले विजय माल्या ?

नोएडा(उत्तर प्रदेश)शराब कारोबारी विजय माल्या एक बार फिर भारत में चर्चा में हैं. उन्होंने हाल ही में यूट्यूबर राज शमानी को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें माल्या ने कई बड़े दावे किए हैं. विजय माल्या ने एक पॉडकास्ट में दावा किया कि भारत छोड़ने से पहले उन्होंने तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली को लंदन जाने और बैंकों से सेटलमेंट की इच्छा के बारे में बताया था। यह बातचीत संसद में संक्षिप्त मुलाकात के दौरान हुई, न कि औपचारिक बैठक में। माल्या ने 2018 में भी जेटली से मुलाकात का दावा किया था, जिसे जेटली ने खारिज कर दिया था। माल्या, जो 2016 से ब्रिटेन में हैं, पर 10,000 करोड़ रुपये के किंगफिशर एयरलाइंस कर्ज न चुकाने का आरोप है। भारतीय एजेंसियां उन्हें भारत लाने की कानूनी लड़ाई लड़ रही हैं। माल्या ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के निर्माण और भारत वापसी पर भी बात की। एक्स पर इंटरव्यू शेयर करते हुए उन्होंने किंगफिशर कर्मचारियों से माफी मांगी और तथ्यों को स्पष्ट करने की बात कही।

81
1539 views

Comment