logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

एकलव्य फाउंडेशन बीजाडांडी मंडला के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर दिया गया मुख्य संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस का हुआ आयोजन
एकलव्य फाउंडेशन बीजाडांडी द्वारा मंडला जिले के दुरस्त विकास खण्ड बीजाडांडी में विगत कुछ वर्षों से शिक्षा तंत्र और समुदाय के साथ मिलकर शैक्षणिक शोध एवं नवाचार के माध्यम से कक्षा 1 से 10 वी तक के बच्चों में गतिविधि आधारित शैक्षणिक प्रक्रियाओं के माध्यम से गुणवत्ता पुर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। जिसमें 21वीं सदी के कौशलों पर परिपूर्ण होने के लिए ऐसा वातावरण बनाने का प्रयास है इसी दरम्यान आज दिनांक 05/06/2025 को शिक्षा प्रोत्साहन केन्द्र, टेमिल केन्द्र और चकमक क्लब के साथ संचालक साथियों की मदद से विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया | जिसमे लगभग 635 बच्चें, 60 पालक, 15 जनप्रतिनिधि और युवा साथी शामिल हुए और गाँव में जागरूकता रैली निकाली गयी | जिसमे पर्यावरण संरक्षण को लेकर बच्चों ने नारे लगाए, गीत गायन किया, सार्वजनिक जगहों से प्लास्टिक उठाना, वृक्षारोपण करना और भाषण, चित्रकला आदि पर कार्य हुआ।
पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधि और पालकों के द्वारा बच्चों के साथ बातचीत के माध्यम से बताया की यह दिन हमें यह याद दिलाने के लिए है कि प्रकृति और पर्यावरण हमारे जीवन के लिए कितने जरूरी हैं। पर्यावरण वह आधार है जिस पर हमारा पूरा जीवन टिका हुआ है| हमें याद रखना चाहिए कि "अगर हम प्रकृति की रक्षा करेंगे, तो प्रकृति हमारी रक्षा करेगी। हम सभी मिलकर यह संकल्प लें कि हम अपने छोटे-छोटे प्रयासों से पर्यावरण को बचाएँगे और एक स्वच्छ, सुरक्षित और सुंदर भविष्य बनाएँगे। इस कार्यक्रम में एकलव्य फाउंडेशन से शिवप्रसाद, रामकुमार, सुरेश, अभिलाष, अजीता, नेहा, सूरज, अजय शामिल रहें।

138
4182 views

Comment