logo

भारतीय किसान यूनियन स्वराज के प्रदेश अध्यक्ष आशीष पांडे का सहसवान में भव्य स्वागत


सहसवान, बदायूं। भारतीय किसान यूनियन स्वराज के प्रदेश अध्यक्ष आशीष पांडे के सहसवान आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोशीला एवं भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में यूनियन के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लताफत हुसैन, सचिव अवनीश यादव, जिला अध्यक्ष इंतजार अली, जिला कार्यकारी अध्यक्ष मुस्तकीम खान, तहसील अध्यक्ष शकील, आमिर सुभान खान (जिला प्रभारी), जिला मीडिया प्रभारी मुसर्रत सलमानी, हसरत अली (तहसील उपाध्यक्ष), तहसील प्रभारी शारिक अली, ब्लॉक उपाध्यक्ष सोहेल खान, कार्यालय सचिव मोहम्मद आदिल खान, ब्लॉक अध्यक्ष (युवा मोर्चा) शाहरुख खान, और सलमान अंसारी (राष्ट्रीय आईटी सेल प्रमुख) सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।


कार्यक्रम के दौरान संगठन की भावी रणनीति, किसानों की समस्याएं और उनके समाधान पर चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष आशीष पांडे ने किसानों की एकजुटता और अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करने का आह्वान किया।

59
2338 views