logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

श्री धाकड़ महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, कोटा के चन्द्र प्रकाश नागर बने राष्ट्रीय महामंत्री



कोटा, 5 जून। श्री धाकड़ महासभा (भारतवर्ष) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेन्द्र नागर (पूर्व संसदीय सचिव) ने महासभा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की है। इस नई कार्यकारिणी में श्री धाकड़ समाज पंचायत, कोटा महानगर के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश नागर (भाण्डाहेड़ा) को राष्ट्रीय महामंत्री पद पर मनोनीत किया गया है। इस मनोनयन से पूरे धाकड़ समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है।


इस अवसर पर आज श्री धाकड़ महासभा के कोटा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी चंद्र नागर (नोल्या) के नेतृत्व में एक भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में ऊर्जा मंत्री के विशेषाधिकारी (निजी) राजेन्द्र प्रसाद नागर, रामकुमार नागर, भूपेन्द्र धाकड़, धनराज नागर (चन्द्रावला), रमेश चन्द्र नागर (लाडाहाली), नवल नागर, राजकुमार मालव, बजरंग लाल नागर, मुकुट नागर, तेजकरण मालव, हरीश नागर, रमेश नागर (जाखोड़ा), पंकज नागर, बृजेश नागर, कपिल सागित्रा सहित अनेक समाजबंधु उपस्थित रहे।


समाजजनों ने फूल मालाएं पहनाकर, मिठाई खिलाकर और ढोल-नगाड़ों के साथ चन्द्र प्रकाश नागर का हर्षोल्लासपूर्ण स्वागत किया और उन्हें इस नवनियुक्त पद के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में समाज के एकजुट प्रयासों और संगठनात्मक सशक्तिकरण पर भी चर्चा हुई।

110
6657 views

Comment