logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पर्यावरण को बचाने के लिए हर नागरिक को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए:-विकास*


देवरिया। मेरा युवा भारत केंद्र एवं स्वामी विवेकानंद युवा वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष विकास यादव की नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर वृक्षारोपण कार्यक्रम बरनई में किया गया।
विकास यादव ने कहा कि वृक्ष हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है और स्वच्छ पर्यावरण और पृथ्वी पर पर्यावरण संतुलन हेतु आवश्यक है। स्वैच्छिक रूप से वृक्षारोपण कर वृक्षारोपण अभियान को सफल करने का आह्वान किया और साथ ही जोर दिया की वृक्षों को लगाने के साथ-साथ उनकी रक्षा भी करनी होगी।
पर्यावरण स्वच्छ रह सके और बीमारियों से बचाव हो सके। आपदाओं को कम करने के लिए वृक्षारोपण जरूरी है। पर्यावरण को बचाने के लिए हर नागरिक को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए ताकि पृथ्वी पर प्राकृतिक संतुलन एंव वातावरण काफी शुद्ध व स्वच्छ बना रहे है।
इस प्राकृतिक वातावरण को बचाए रखने के लिए वृक्षारोपण अवश्य करना चाहिए। अगर समय रहते ही प्राकृतिक को नहीं बचाया गया तो आने वाले दिनों में पृथ्वी पर निवास करने वालो को जल एवं वायु संकट से जूझना पड़ेगा अत: प्राकृतिक को बचाने के लिए आम लोगों को प्राकृतिक की रक्षा करने के लिए जागरूक किया जाना चाहिए।

उक्त कार्यक्रम में अविनाश गोंड़ नवसाद आंसारी असफाक अंसारी अजीत यादव अभिषेक यादव सौरभ महेश आदि युवा मौजूद रहे।

114
1608 views

Comment