logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में निकाली गई जागरूकता रैली

पंकज जोशी संवाददाता,सैफनी
सैफनी।। बृहस्पतिवार को नगर पंचायत सैफनी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में जागरूकता रैली निकालकर वार्डो व मुख्य बाजारों में प्लास्टिक फ्री जागरूकता रैली निकालकर वार्डो में लोगो को प्लास्टिक फ्री बनाने के लिए एवं पर्यावरण को साफ सुथरा बनाने के लिए जन आग्रह तथा पेड़ पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया,एवं गंगा घाट की साफ सफाई और वृक्षारोपण भी किया गया रैली का शुभारम्भ नगर पंचायत अध्यक्ष फैजान खान ने किया इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्रसिंह राठौर, लिपिक वीर सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर निर्भय कश्यप, सुपरवाइजर मोहम्मद अरशद अली, विशाल, विनोद आदि सफाई कर्मचारी व नगर पंचायत कर्मी मौजूद रहे।।

160
8160 views

Comment