वन प्रभाग कालसी द्वारा पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण किया एवं दून मिडिया सेल निर्वाचित अध्यक्ष अनिल दुबे को फूलमाला पहना कर सम्मानित किया
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर वन प्रभाग कालसी में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें "दून मीडिया सेल" के अध्यक्ष बनने पर अनिल दुबे और कोषाध्यक्ष विष्णु दुबे को फूल मालाए पहनाकर उनको सम्मानित किया गया। वही दून मीडिया सेल के अध्यक्ष अनिल दुबे के द्वारा भी विश्व पर्यावरण दिवस पर पधारोपण किया गया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाना हर एक आम व्यक्ति की जिम्मेवारी है, जिसे सामूहिक रूप से सभी को निभाना चाहिए।वही वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र जोशी ने भी कहा कि पर्यावरण बचाने के लिए हमें संकल्प लेना चाहिए, वही इस मौके पर सचिव मनीष चौहान तथा संरक्षक पंजाब सिंह मजीठिया भी मौजूद थे।