logo

क्या है पेड़ों के उपकार, मिट्टी पानी और बयार मिट्टी पानी और बयार, जिंदा रहने के आधार - पर्यावरण प्रहरी अभिनीत मौर्य

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर वन कामीपुर कछौना में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में वन क्षेत्राधिकारी कछौना श्री विनय सिंह द्वारा कराया गया । इस कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही/ पर्यावरण प्रहरी अभिनीत मौर्य ने राष्ट्रीय वृक्ष बरगद व अन्य पौधे लगाकर पर्यावण दिवस मनाया गया। वन क्षेत्राधिकारी ने कहा कि पेड़ों का संरक्षण करना हम सभी की प्राथमिकता है । अभिनीत ने पर्यावरण सरंक्षण और वृक्षारोपण के बारे में जानकारी दी। पौधे वायु, जल और भूमि प्रदूषण को कम करता है।
जैव विविधता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पर्यावरण सरंक्षण का बहुत अधिक महत्व है।
पर्यावरण सरंक्षण सभी के सतत् विकास के लिए महत्वपूर्ण है।
हमारे ग्रह को ग्लोबल वार्मिंग जैसे हानिकारक प्रभावों से बचाने के लिए भी पर्यावरण सरंक्षण महत्वपूर्ण है।आज के समय में पर्यावरण असंतुलित हो गया है। बढ़ती आबादी, औद्योगीकरण, प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध इस्तेमाल से आज विश्व का तापमान चिंतित स्तर पर बढ़ रहा है। आपको बता दें कि पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता क्यों है :
ग्लेशियर पिघल के समुद्र में पानी के स्तर को बढ़ा रहे है, जिससे बाढ़ आ रही है।
पर्यावरण प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, ग्रीनहाउस के प्रभाव, ग्लोबल वार्मिंग, ब्लैक होल इफ़ेक्ट आदि को कम या कंट्रोल करने के लिए पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता है।
पेड़ कटते जा रहे हैं, जिससे वन क्षेत्र कम हो रहा है।
नदियों का जल भी प्रदूषित हो गया है जिसके कारण पर्यावरण संरक्षण बहुत जरूरी है।
ग्लोबल वार्मिंग लगातार बढ़ रही है इसलिए पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता है।
पर्यावरण संरक्षण हम सब मिलकर कर सकते हैं जैसे जल संरक्षण, मृदा संरक्षण,वन संरक्षण, वन्य जीव संरक्षण,जैव विविधता संरक्षण आदि तरह से एक छोटा सा प्रयास हम सभी को करना चाहिए जिससे भविष्य में बदलाव आपको दिखेंगे।
इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी कछौना श्री विनय सिंह, डिप्टी रेंजर सुशील कुमार, डिप्टी रेंजर अमित सिंह, वन दरोगा सचिन कुमार, वन दरोगा पंकज यादव, वन रक्षक रोहित शर्मा के साथ कटियामऊ प्रधान, कुलदीप कुमार ( वन्यजीव प्रहरी) , विपिन मौर्य, भगौती प्रसाद, विनय मौर्य के साथ सैकड़ों लोगों ने वृक्ष लगाकर पर्यावण दिवस मनाया।

रिपोर्ट :- शाक्य आशीष सिंह मौर्य सीनियर न्यूज़ रिपोर्टर मानवाधिकार मीडिया

26
1413 views