logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

महासमुंद - पर्यावरण दिवस पर साइकिल रैली से कलेक्टर एवं डीएफओ ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश*

महासमुंद 05 जून 2025/जिला मुख्यालय पर विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून के अवसर पर वन विभाग द्वारा आज साइकिल रैली का आयोजन किया गया। यह रैली सुबह 8 बजे वन विद्यालय, महासमुंद से स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी विद्यालय तुमाडबरी तक निकाली गई । रैली को कलेक्टर श्री विनय लंगेह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में वन मंडलाधिकारी श्री मयंक पांडेय , एसडीओ वन श्री वेंकटेश , जिला रेड क्रॉस के अध्यक्ष श्री संदीप दीवान,श्री दाऊ लाल चंद्राकर,पार्षद राहुल आवड़े ,जिला शिक्षा अधिकारी विजय लहरे,डीएम सी रेखराज शर्मा, प्राचार्य श्रीमती अमी रफ़स एवं शाला के स्टाफ और बच्चे मौजूद थे।,इस रैली का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाना और लोगों को प्रदूषणमुक्त परिवेश की ओर प्रेरित करना था।

रैली की शुरुआत कलेक्टर श्री लंगेह द्वारा हरी झंडी दिखाकर की गई। इस अवसर पर शाला में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में कहा कि
आज जिस गति से पर्यावरण का क्षरण हो रहा है, उसे रोकने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। साइकिल चलाना केवल एक साधन नहीं, बल्कि एक संदेश है—हम प्रकृति से जुड़ना चाहते हैं और उसे बचाना हमारी ज़िम्मेदारी है। दैनिक जीवन में पानी बचाने को लेकर हमें सजग रहना होगा।

वनमंडलाधिकारी श्री मयंक पांडेय ने संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना हम सबकी साझी जिम्मेदारी है। पौधारोपण, प्लास्टिक का परहेज, और साइकिल जैसे स्वच्छ यातायात के साधनों को अपनाकर हम सभी एक बड़ा बदलाव ला सकते हैं। वन और जल हमारे पर्यावरण के महत्वपूर्ण अंग है। इसके बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। आओ सब मिलकर इन्हें बचाए।

साइकिल रैली में बच्चों, युवाओं, नागरिकों, स्कूली छात्रों, सामाजिक संगठनों, एवं प्रशासनिक अधिकारियों सहित समाज के सभी वर्गों की भागीदारी रही। शहर में यह रैली पर्यावरण जागरूकता का संदेश लेकर गुज़री।

रैली के समापन पर स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी विद्यालय तुमाडबरी में एक विशेष पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कलेक्टर एवं अतिथियों ने फलदार पौधे जैसे आम, अमरूद, नींबू आदि के पौधे लगाए गए। उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

152
3584 views

Comment