logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लखनऊ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के एक शोध छात्र ने विभागाध्यक्ष पर यौन उत्पीड़न का आरोप

लखनऊ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के एक शोध छात्र ने विभागाध्यक्ष पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। छात्र का कहना है कि उसने ईमेल और डाक के जरिए विवि को शिकायत भेजी है। शोध छात्र ने आरोप लगाया है कि बीते एक वर्ष से उसका यौन उत्पीड़न किया जा रहा था। शर्म के मारे उसने कभी आवाज नहीं उठाई। छात्र ने विवि प्रशासन पर भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि विभागाध्यक्ष ने छात्र को कई बार अश्लील वीडियो दिखाया। उसके साथ अनैतिक कुकृत्य करने की कोशिश की, साथ ही गलत गतिविधि करने को कहा। छात्र ने चेतावनी दी है कि विवि की ओर से उचित कार्रवाई न होने पर आत्महत्या को बाध्य होगा।

छात्र ने शिकायत के जरिए आरोपी को प्रशासनिक पद से हटाने के साथ उन पर एफआईआर की मांग की है। छात्र कहना है कि प्रशासनिक पद पर रहते आरोपी जांच में विघ्न डालेंगे। वर्जन शोधार्थी की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है, मामला संज्ञान में है। जांच विवि की आंतरिक समिति को सौंपी गई है। -कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल
विवि की आंतरिक समिति को जांच सौंपी पर छात्र में प्रशासनिक सीमित पर गंभीर आरोप लगाए हैं कि उसकी सुनवाई नहीं की गई है क्या ऐसे में सही जांच हो पाएंगी और छात्र को न्याय मिलेगा

198
1234 views

Comment