logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ताऊ देवी लाल पार्क में स्वच्छता अभियान के प्रति लोगों को किया जागरूक

*प्रेसनोट-ताऊ देवी लाल पार्क में स्वच्छता अभियान के प्रति लोगों को किया जागरूक*

जिला नगर आयुक्त महोदया मनीषा शर्मा के दिशानिर्देशानुसार 1 जून से 21 जून तक हरियाणा सरकार द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छता पखवाडा़ अभियान के अन्तर्गत नगर परिषद की टीम ने पलवल डोनर्स क्लब ज्योतिपुंज के सहयोग से राष्ट्रीय राजमार्ग-19 स्थित ताऊ देवीलाल पार्क में स्वच्छता अभियान के प्रति लोगों को जागरुक किया। कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद पलवल के स्वच्छ भारत मिशन के आई ई सी अखलाक और पलवल डोनर्स क्लब के मुख्य संयोजक आर्यवीर लाॅयन विकास मित्तल और सह संयोजक अल्पना मित्तल ने लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए आमजन को ‘हमारा पलवल, स्वच्छ पलवल’ की शपथ दिलाई और स्वच्छ एवं सुंदर पलवल के निर्माण हेतु सहयोग की अपील की।

इस अवसर पर विकास मित्तल, अल्पना मित्तल और अखलाक ने नागरिकों से स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील करते हुए कहा, “हमारे अधिकार हैं, लेकिन कुछ कर्तव्य भी होने चाहिए। जैसे कि घर से निकलते समय लाइट बंद करना और जल संरक्षण का ध्यान रखना।” हमें इस अभियान की अपने घर से ही शुरुआत करनी होगी। साथ ही मन से अहम की भावना को निकालकर सफाई करनी होगी। गंदगी न फैलाएं यह हम सबकी नियति में शामिल होना चाहिए और बिना शर्म किए स्वच्छता कार्य में भागीदारी निभानी चाहिए। बच्चे भविष्य के नागरिक हैं, अगर वो हम सभी माताओं को ऐसा करते देखेंगे तो निश्चित रूप से उनके मन में सामाजिक समता और अपने घरेलू सहायकों के प्रति सम्मान का भाव उत्पन्न होगा।पार्क के कूड़े को न फैलाये बल्कि उनको कुड़ेदान में ही डाले। सही निस्तारण की व्यवस्था बनाएं। पार्क में लगे पेड़ों की सुरक्षा व स्वच्छता के प्रति भी लोगों को जागरुक किया।


अंत में, उपस्थित जनसमूह ने पलवल को स्वच्छ और सुंदर बनाने की प्रतिज्ञा ली और इस स्वच्छता अभियान में भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

147
4586 views

Comment