logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पंचायत मुलमुला के भंगाराम चौक में बुजुर्गों के सम्मान में मितानिन प्रशिक व मितानिनों द्वारा ‘‘दाई-बाबा दिवस’’ का आयोजन हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया।

आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पहुँचाने के लिए जिले में लगातार हेल्थ मेला का आयोजन किया जा रहा है। जिससे सभी को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिले। इसी तारतम्य में बुधवार को ग्राम पंचायत मुलमुला के भंगाराम चौक में बुजुर्गों के सम्मान में मितानिन प्रशिक व मितानिनों द्वारा ‘‘दाई-बाबा दिवस’’ का आयोजन हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का थीम ‘‘हमारे बुजुर्ग, हमारी धरोहर’’ था। कार्यक्रम का उद्देश्य बुजुर्गों के सम्मान और स्वास्थ्य संरक्षण था। जिसमें स्वास्थ्य सेवा के साथ भावनात्मक जुड़ाव और पीढ़ियों के बीच संवाद को सशक्त करने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम मुलमुला के भंगाराम चौक में आयोजित किया गया, जहां मुलमुला के बुजुर्गों का तिलक और श्रीफल देकर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर बुजुर्गों के लिए रक्तचाप और शुगर जांच, मोतियाबिंद परीक्षण, जोड़ परामर्श, मानसिक स्वास्थ्य एवं संज्ञानात्मक परीक्षण, वृद्धावस्था पोषण, एवं योगाभ्यास पर मार्गदर्शन जैसी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। जिन वरिष्ठ नागरिकों के पास आयुष्मान कार्ड नहीं था, उनके लिए मौके पर आभा आईडी भी बनाए गए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित इस शिविर में कुल 27 बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।ग्राम मुलमुला चौक पारा
दाई बबा दिवस मनाया गया
मितानिन प्रशिक्षक श्रीमति अन्नपूर्णा पटेल ।
मितानिन- सुगन पटेल, गंगीता कौशिक, चंद्रिका मानिकपुरी, सनिता देवागन, मांगूरी देवागन, भागवती सोर्री
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता- अहिल्या देवागन, अनिता देवागन, सूरजबती मानिकपुरी, कला देवागन, सोना मरकाम, व मुलमुला के ग्रामीणजन
सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

178
3865 views

Comment