logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शादी का झांसा देकर पीड़िता के सुने मकान में घुसकर बलात्कार आरोपी गिरफ्तार l






बलरामपुर जिले के रामानुजगंज थाना क्षेत्र का महावीर गंज चौकी का मामला बताया जा रहा है कि पीड़िता का घटना के कुछ ही दिन पूर्व विवाह हुआ था शादी के चार दिन बाद बहुराता में अपने मायके आई थी उसी दौरान पीड़िता का आरोपी हैदर अली से जान पहचान हुआ था, दिनांक 31.01.25 को पीड़िता के परिजन कही बाहर हुए थे पीड़िता घर में अकेली थी जिसका फायदा उठाकर आरोपी द्वारा पीड़िता के घर में घुसकर उसके साथ जबरन बलात्कार किया गया, उक्त घटना की जानकारी पीड़िता के ससुराल वालो को होने पर उन्होंने पीड़िता से रिश्ता तोड़ लिया जिसके बाद आरोपी पीड़िता को शादी का आश्वासन देकर काम करने चेन्नई भाग गया, आरोपी हैदर अली के इस कुकृत्य से पीड़िता 05 माह की गर्भवती हो गई , जिसकी जानकारी पीड़िता के परिजनों को मिलने पर उनके द्वारा हैदर अली को शादी करने के लिए कहने पर उसने शादी करने से इनकार कर दिया, बहुत समझाने पर भी आरोपी शादी करने को तैयार नहीं है । पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना रामानुजगंज में धारा 64(१), 332(b) bns के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश में चंद घंटों के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

220
2629 views

Comment