
बलरिया: पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर वृक्षारोपण, बहादुर सिंह शेखावत हुए सम्मानित
बलरिया (राजस्थान)। पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर ऑक्सीजन जन आंदोलन के "एक व्यक्ति एक पेड़" अभियान के तहत ग्राम बलरिया स्थित माताजी मंदिर परिसर में गौशाला के पास वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और लोगों को हरियाली के प्रति जागरूक करना है।
इस अवसर पर पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने पर बहादुर सिंह शेखावत बलरिया को आंदोलन के अध्यक्ष एवं वृक्ष मित्र श्रवण कुमार जाखड़ (सांखू) और उनकी टीम द्वारा साफा, मोमेंटो और पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में व्याख्याता शेर सिंह धाबाई (डूंडलोद), रामजीलाल जांगिड़ (डूंडलोद), सुभाष शर्मा, रणजीत खीचड़, तमन्ना खीचड़, प्रज्वल शेखावत बलरिया सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली और वर्षा ऋतु में अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के आयोजकों ने लोगों से अपील की कि वे पर्यावरण बचाने के इस पुनीत कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाएं और अपने आस-पास हरियाली बढ़ाने में योगदान दें।