logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

घाघरा डैम में पैर फिसलने से दो युवकों की मौत



घाघरा डैम में पैर फिसलने से दो युवकों की मौत

केरेडारी:
केरेडारी प्रखंड क्षेत्र में झारखंड सरकार की 'मईया समान योजना' के प्रचार-प्रसार के लिए वाहन लेकर निकले दो युवक घाघरा डैम पहुंचे थे। इसी दौरान झरने का दृश्य देखकर वे उत्साहित हो गए और नहाने के लिए उतर पड़े।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नहाने के क्रम में एक युवक का पैर फिसल गया और वह नीचे गिरने लगा। उसे बचाने की कोशिश में दूसरा युवक भी उसका हाथ पकड़ने गया, लेकिन असफल रहा और वह भी खाई में गिर पड़ा। दोनों युवक चट्टानों से टकराते हुए नीचे गिरे, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

मृतकों की पहचान हजारीबाग के कटकमदाग क्षेत्र निवासी आशीष कुमार पासवान (उम्र 25 वर्ष) और चानो बेहरी, हजारीबाग निवासी विशाल कुमार राम (उम्र 25 वर्ष) के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही केरेडारी थाना पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

197
1 comment
12380 views

Comment