logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

धर्म जागरण आंवला जिला की आवश्यक बैठक फरीदपुर में संपन्न

सुमित सिंह फरीदपुर (बरेली)। धर्म जागरण आंवला जिला की बैठक चौधरी हॉस्पिटल में आयोजित की गई जिसमें वरिष्ठ समाजसेवी अमित कुमार सिंह तोमर को जिला प्रशासनिक संपर्क प्रमुख, नगर संयोजक नरेश पाल सिंह तोमर, नगर सह संयोजक दिव्यांशु को दायित्व सौंपा गया। जिला संघ चालक अभिमन्यु सिंह ने दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारंभ कर दायित्वों की घोषणा की। जिला संघ चालक अभिमन्यु सिंह एवं परियोजना विभाग प्रमुख गजेंद्र सिंह चौहान ने धर्म जागरण के कार्यक्रमों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि धर्म जागरण से जुड़कर समन्वय का कार्य करते हुए संगठन को मजबूत कर धर्म जागरण गतिविधियों का सफलतापूर्वक संचालन करें। बैठक में प्रमुख रूप से धर्म जागरण के जिला संस्कृति प्रमुख रोहितास, जिला संयोजक दिगम्बर कुमार, जिला प्रशासनिक संपर्क प्रमुख अमित कुमार सिंह तोमर, नगर संयोजक नरेश पाल सिंह तोमर, विश्वास शर्मा, हिरदेश कुमार पाठक, राम औतार पाठक, नवीन चंद्र शर्मा, धर्म सिंह, निरंजन सहित धर्म जागरण के अन्य सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने विचार रखे। संचालन जिला संयोजक दिगंबर कुमार ने किया।

152
1346 views

Comment