logo

मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर आला अधिकरियों के साथ बैठक की

#UPCM MYogiAdityanath ने आज जनपद लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों, मंडलायुक्तों, जोन, पुलिस कमिश्नरेट, रेंज तथा जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आगामी पर्व-त्योहारों की तैयारियों, प्रदेश की कानून-व्यवस्था और जनसुनवाई प्रणाली को लेकर समीक्षा की।

मुख्यमंत्री जी ने जनसुनवाई प्रणाली की समीक्षा के आधार पर जिलाधिकारी, मंडलायुक्त, नगर आयुक्त, जनपद, तहसील, रेंज, थाना और विभागों की रैंकिंग जारी की। अच्छा प्रदर्शन करने वालों की सराहना की, वहीं अपेक्षानुसार प्रदर्शन न करने वाले अधिकारियों को सुधार के लिए सख्त चेतावनी भी दी।

'जनहित सर्वोपरि' शासन का मूल मंत्र है। फील्ड में तैनात प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को संवाद, सजगता और सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।

छोटे विवाद, लापरवाही के कारण बड़े विवाद का रूप ले लेते हैं। अतः सजगता, सतर्कता और संवाद के माध्यम से बड़े से बड़े विवाद का समाधान किया जा सकता है।

क्षेत्र में विवाद की स्थिति में सम्बन्धित थाना 'तहरीर' की प्रतीक्षा न करें, तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाएं। प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द का माहौल बना रहना चाहिए।

आगामी 05 जून को गंगा दशहरा, 07 जून को बकरीद और 24 जून को जगन्नाथ रथ यात्रा के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरती जाए। यह समय कानून-व्यवस्था की दृष्टि से अत्यन्त संवेदनशील है।

सभी जिलाधिकारी और पुलिस आयुक्त, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक अपने-अपने क्षेत्रों में विगत वर्षों में हुई घटनाओं के रिकॉर्ड को देखें।

प्रतिबंधित पशुओं के काटने, परम्परा से हटकर कार्य करने, अराजकता फैलाने वालों की सूची तैयार कर, संदिग्धों पर निषेधात्मक कार्रवाई की जाए। सभी थाना, तहसील, जनपद में पीस कमेटियों से संवाद सुनिश्चित किया जाए। सार्वजनिक मार्गों पर यातायात अवरुद्ध न हो। धार्मिक स्थलों के आसपास पुलिस बल की पैदल गश्त सतत जारी रहे।

1
88 views