logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बीकापुर में इंजीनियरिंग ग्रेजुएट की निर्मम हत्या.. छप्पर में सो रहे युवक के शव के 6 टुकड़े मिले, जमीन विवाद में भाई पर हत्या का आरोप


#अयोध्या।
======== जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान दिनेश कुमार वर्मा के रूप में हुई है। वह अपने घर के बाहर छप्पर में चारपाई पर सो रहा था।
घटना की जानकारी सुबह तब हुई, जब परिवार को उसका शव मिला। शव के 6 टुकड़े कोतवाली से मात्र 250 मीटर की दूरी पर पाए गए। सूचना मिलने पर रात करीब ढाई बजे पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
दिनेश बीएसएफ में भर्ती की तैयारी कर रहा था। उसने हाईस्कूल कथा भारती इंटर कॉलेज से, इंटरमीडिएट शिक्षा दीक्षा खजुरहट से और बी.ई. की पढ़ाई महाराणा प्रताप डिग्री कॉलेज से की थी। वह अपने माता-पिता, दो बहनों और दो भाइयों के साथ रहता था और भाइयों में सबसे छोटा था।
परिवार ने हत्या का आरोप मृतक के चाचा और दो अन्य लोगों पर लगाया है। दिनेश के पिता राजकुमार वर्मा बीकापुर बाजार में पान की गुमटी चलाते हैं। CO पीयूष कुमार के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी जमीन विवाद का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

120
6252 views

Comment