जोशी बने नगर पालिका कर्मचारी फेडरेशन के अध्यक्ष
राजस्थान जालौर जिले के भीनमाल नगरपालिका में आज एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान नगर पालिका कर्मचारी फेडरेशन के चुनाव संपन्न हुए। बैठक में अधिशाषी अधिकारी श्री तेजराज भण्डारी, नगर परिषद जालोर के लेखाधिकारी श्री अशोक शर्मा तथा फेडरेशन के प्रांतीय संरक्षक श्री रिछपाल सिंह चौधरी की उपस्थिति रही।
चुनाव प्रक्रिया में संजय कुमार जोशी को सर्वसम्मति से फेडरेशन का अध्यक्ष चुना गया। अन्य पदों पर चुने गए प्रतिनिधियों में:
वरिष्ठ उपाध्यक्ष: रमेश कुमार कंसारा
महामंत्री: जगदीश कुमार जाट
उपाध्यक्ष: अतुल तिवारी
कार्यालय मंत्री: खुमाराम जाट
संयुक्त सचिव: सुरेंद्रसिंह
संगठन मंत्री: विनय विश्नोई
कोषाध्यक्ष: मदनलाल पुरोहित
सह कोषाध्यक्ष: ओमप्रकाश
सदस्य के रूप में महिपाल, भंवरलाल वैष्णव, बाबूलाल बंजारा, रतनलाल, बगदाराम, राजेन्द्र कुमार व प्रकाशचंद्र को मनोनीत किया गया।
बैठक में नगरपालिका के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे और नवगठित कार्यकारिणी को बधाई दी गई।