logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भाकियू टिकैत की मासिक पंचायत में पांच सूत्रीय ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा

सुमित सिंह फरीदपुर (बरेली)। भारतीय किसान यूनियन टिकैत की मासिक पंचायत किसान इंटर कॉलेज में हुई इसमें पांच सूत्रीय ज्ञापन नायब तहसीलदार राकेश त्रिवेदी को सौंपा। जिला मीडिया प्रभारी अमित कुमार सिंह तोमर ने बताया कि ज्ञापन में प्रमुख रूप से छुट्टा पशुओं से हो रही समस्या, वृध्दा अवस्था पेंशन, राशन कार्ड, आवास योजना एवं किसान सम्मान निधि में हो रही लापरवाही को लेकर ज्ञापन दिया गया। पंचायत को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव शिशुपाल सिंह एवं जिला अध्यक्ष सोमवीर सिंह ने कहा कि छुट्टा पशुओं से किसानों को लगातार जनहानि के साथ-साथ आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है लेकिन कई ज्ञापन दिए अभी तक सुनवाई नहीं हुई। कई बुजुर्ग लोगों की आ रही पेंशन को बंद कर दिया गया उनको शीघ्र दिलाया जाए तथा वृद्धावस्था के सभी पात्र लोगों को पेंशन दिलवाई जाए। राशन कार्ड लगातार काटे जा रहे हैं जो कि गरीब किसानों का शोषण है। आवास योजना के अंतर्गत अपात्र को दिलाया जा रहा आवास पर कड़ी कार्रवाई करते हुए पात्रों को दिलाया जाए। किसान सम्मान निधि के अंतर्गत कर्मचारियों की लापरवाही पर कार्रवाई करते हुए सभी किसान सम्मान निधि के आवेदकों को शीघ्र किसान सम्मान निधि दिलाई जाए। पंचायत में प्रमुख रूप से प्रदेश महासचिव चौधरी शिशुपाल सिंह, जिला अध्यक्ष चौधरी सोमवीर सिंह, तहसील अध्यक्ष सुनील यादव, ब्लॉक अध्यक्ष ब्रह्म स्वरूप मौर्य, नेपाल सिंह, सुरेश यादव, जिला उपाध्यक्ष पंकज शर्मा, युवा जिला अध्यक्ष मीरान, राजपाल सिंह सहित दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

141
5623 views

Comment