
सड़क में बह रहा सिवरेज का गंदा पानी: स्थानीय लोगो का आरोप पार्षद ,अध्यक्ष को लगाया फोन ,नहीं हुई सुनवाई,
डिंडोरी:पिछले एक सप्ताह से पुरानी डिंडोरी के वार्ड नंबर 13 से घरों से निकलने वाला गंदा पानी सिवरेज लाइन से ओवर फ्लो हो कर सड़क में बह रहा है।गंदे पानी की बदबू से स्थानीय परेशान है।पार्षद और अध्यक्ष से शिकायत करने के बाद भी समाधान नहीं हुआ।
नपा अध्यक्ष के वार्ड से निकल रहा पानी,स्थानीय लोगो में आक्रोश
वार्ड क्रमांक 11 के स्थानीय अशोक राजपाल,जगन्नाथ सिंह पराशर ने बताया कि नपा अध्यक्ष सुनीता सारस के वार्ड से एक सप्ताह से गंदा पानी बह रहा है।बदबू से परेशान है पार्षद सुमन पाराशर और अध्यक्ष से भी बात की ।लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं निकल रहा है।वही नपा अध्यक्ष का कहना है कि मैने कंपनी के कर्मचारियों को फोन किया है जल्दी सफाई हो जाएगी।
प्रोजेक्ट मैनेजर बोले जागरूकता की कमी गंदे पानी के साथ साथ कचरा भी छोड़ रहे लोग ,साफ करवा रहे है
जे एम रमानी कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेकर सोमेश सिकरवार ने बताया कि हमारी कंपनी को 2022 में सिवरेज पाइप लाइन का काम मिला है अभी तक लगभग 2 हजार घरों में कनेक्शन कर दिया गया है।22 करोड़ की परियोजना है।दस साल का मेंटेनेंस चार्ज अलग से है।एम पी यू डी सी से टेंडर मिला था।नगर में जागरूकता की कमी है स्थानीय पार्षदों के साथ जा कर लोगों को जागरूक करेंगे।इस महीने के अंत तक प्लांट शुरू हो जाएगा।इसके बाद टोल फ्री नंबर जारी करेंगे ताकि नगर में कही समस्या हो तो जानकारी मिल सके और तत्काल गाड़ी पहुंच जाएगी।